अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सेकड़ो स्वयं सेवकों ने पथ संलचन कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया।

रविवार को जसपुर में
संघ शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया. सर्वप्रथम विजयादशमी पर्व के संबंध में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम मुख्य वक्ता डालचंद और मुनीश जैन सह नगर संघचालक द्वारा किया गया। श्री राम के आदर्शों पर चलकर आसुरी शक्तियों से विजय प्राप्त करने का मंत्र क्या हो सकता की जानकारी मुख्य वक्ता द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं सज्जन शक्ति लगभग उपस्थिति 150 रही । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डालचंद क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनवासी कल्याण आश्रम का पाथेय प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को संगठित रहने का संदेश दिया क्योंकि कलयुग में संगठन में ही शक्ति है ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया । कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में मुनीष जैन सह नगर संघचालक) अरविंद राव,विभाग सेवा प्रमुख, सौरभ,जिला प्रचारक काशीपुर ,अरविंद,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड प्रांत ,राजीव कौशिक,जिला कार्यवाह काशीपुर, सुशांत,जिला सेवा प्रमुख काशीपुर ,सुरेंद्र जिला पर्यावरण प्रमुख काशीपुर ,गिरीश जोशी,जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख काशीपुर और अनेक स्वयंसेवक , गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका अंबुज बिश्नोई द्वारा की गई।

प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने कहा कि 100 वर्षों की सेवा और समर्पण की इस गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए यह पथ संचालन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा का संदेश फैलाता है। हमारे स्वयंसेवक समाज और युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी और राष्ट्र प्रेम का प्रेरक उदाहरण दे रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष एसएस मठारु ने कहा कि उद्घोष और राष्ट्रभक्ति की धुन ने इसे और भी गौरवमयी बना दिया। यह शक्ति, समर्पण और उत्साह का उत्सव है। कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं I मौके पर तरुण पद्मान,अवलोक जैन, अनिल नगर,एस पी शर्मा, आशीष चौबे, सुमित जैन, राहुल कुमार, अंबुज बिश्नोई, सुधीर बिश्नोई, सतीश कुमार, महेश प्रजापति, , अंकुर सक्सेना, डॉ शीतांशु नागर पंडित, भावेश मित्तल,अग्रिम जैन,देव शर्मा आदि लोगमौजूद रहे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply