जसपुर मे करवा चौथ की रौनक से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी सुहागिनों की भीड़

सुहागिन महिलाएं कल रखेंगी व्रत,

जसपुर। करवाचौथ के लिए बाजारों में खूब भीड़ रही है। गुरुवार को महिलाएं करवाचौथ के लिए खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं। वही दुकानों में भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं इसके चलते बाजार में जेवरात, साड़ियां और कस्मेटिक की दुकानें गुलजार रहीं। शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। बाजार में चहल पहल दिखाई दी। बाजार में महिलाएं खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ीं। बाजार में दुकानदार करवाचौथ की तैयारियां पहले से कर चुके थे। दुकानों पर महिलायें जेवरात, श्रंगार का सामान तो कहीं साड़ियों की खरीदारी करती दिखाई दीं। साड़ी विक्रेताओं ने अपनी दुकानों में नये फैशन के अनुसार साड़ियों का स्टाक पहले से ही कर रख लिया था।


यहीं हाल सोनारों का भी रहा। महिलाओं ने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। करवाचौथ सुहागिनों के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *