राज्यपाल ने प्रगतिशील कृषक का पुरस्कार देकर सम्मानित
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर के युवा प्रगतिशील किसान मुख्तार सिंह घुम्मन को राज्यपाल ने प्रगतिशील कृषक का पुरस्कार दिया। पंतनगर के किसान मेले में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी मुख्तार सिंह घुम्मन सराहना की।

जसपुर की आत्मा संस्था अध्यक्ष एवं युवा प्रगतिशील किसान मुख्तार सिंह घुम्मन को राज्यपाल ने प्रगतिशील कृषक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को पंतनगर के किसान मेले में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने प्रगतिशील कृषक मुख्तार सिंह को शाबाशी दी। साथ ही उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, वाइस चांसलर डॉ. मनमोहन चौहान, डॉ. जितेंद्र मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply