हल्द्वानी ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधायक से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को विधायक श्री फकीर राम के बेहतर उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply