सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए कड़े निर्देश, अतिक्रमण पर हुई प्रभावी कार्यवाही
रुद्रपुर।आगामी दीपावली एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपादन को सुनिश्चित करने हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा ने आज स्वयं पुलिस बल के साथ रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का गहन निरीक्षण एवं भ्रमण किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चाक-चौबंद बनाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार रहेगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply