पौड़ी : अशासकीय स्कूलों के मामले में सीएम सख्त

मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध मैं गृह सचिव को दिए निर्देश

नियुक्ति, वित्तीय अनियमितता की होगी सीबीसीआईडी जांच

देहरादून। पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में गलत नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता मामले की सीबीसीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में गृह सचिव को निर्देश दिए हैं। आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति की गई है।

पौड़ी गढ़वाल जिले के पयासू गांव निवासी राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि स्कूल में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। पूर्व स्कूल प्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से नियम विरुद्ध काम करवाए। शिकायती पत्र में शासन के एक उप सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

पत्र में कहा गया कि प्रकरण की पूर्व

में तत्कालीन शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, महावीर सिंह बिष्ट और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विरेंद्र सिंह रावत ने जांच की थी।

जिसमें इंटर कॉलेज जखेटी के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई लेकिन शासन में अधिकारियों ने जांच को दबा दिया। शिकायती पत्र में कहा गया कि पौड़ी के अशासकीय इंटर कॉलेज जखेटी और इंटर कॉलेज डांगीधार में लिपिक के पद पर गलत नियुक्ति व वित्तीय अनियमितता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षिका की नियुक्ति और इंटर कॉलेज गढ़कोट माण्डलू में गलत नियुक्ति की सीबीसीआईडी जांच कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *