जसपुर।छेत्र के एक स्कूल के प्रधान अध्यापक ने एक परिवार पर मारपीट व गला दबाने का आरोप लगाते हुये रिपोर्ट दर्ज कराई हे । आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला, दो बेटे सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

भोगपुर डैम गुरुद्वारा नंबर एक निवासी गुरमीत सिंह इसी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में
प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 16 अक्तूबर को वह गांव की एक महिला से बातचीत कर रहे थे।इसी गांव का सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू उनकी वीडियो बनाने लगा। उनके मना करने पर वह भड़क गया। आरोप है कि संतो कौर, सुरेंद्र, उसका भाई बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी, मां दोधी छिंदर कौर उर्फ छिंदो उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गई।आरोप है कि दोनों सगे भाई औरउनकी मां ने उनके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर भोजन माताओं ने ग्रामीणों की मदद से उनको बचाया।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चने गए। उन्होंने आरोपियों जान का खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply