एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ड्यूटी प्वाइंटों में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ दीपावली की खुशियां बाँटकर दी शुभकामनाएं

अच्छी ड्यूटी के लिए की हौसला अफजाई

  रुद्रपुर। दीपावली त्योहार के दृष्टिगत जनता की सुरक्षा एवम् जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा द्वारा जनपद में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज एसएसपी महोदय स्वयं मिठाई लेकर ड्यूटी प्वाइंट में नियुक्त पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की तथा अच्छी ड्यूटी करने के लिए उनकी हौसला अफजाई भी की।

शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

 एसएसपी ने दीपावली पर्व पर घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर उन्हें मिठाई वितरित की ।

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। एसएसपी ने जवानों का मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *