नानकमता।मंगेतर के साथ नानकमत्ता से मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवार विवेक सिंह राणा (23) अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि स्कूटी में सवार समेत दो युवतियां घायल हो गईं। कुटरा निवासी विवेक सिंह राणा पुत्र मुकेश राणा सोमवार रात नानकमत्ता मेले से घर लौट रहा था। उसकी स्कूटी में उसकी मंगेतर और और उसकी बहन भी बैठीं थीं। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।

घायलों को उप जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दोनों युवतियों को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विवेक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि विवेक की शादी की बात तय हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply