रुद्रपुर:पटाखा बाजार का कारोबार रहा मंदा

रुद्रपुर। इस बार पटाखा बाजार का कारोबार मंदा रहा। पटाखा कारोबारियों ने मोहल्लों में बगैर लाइसेंस के पटाखे बेचने पर रोक नहीं लगने पर नाराजगी जताई है। इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

मोदी मैदान के पटाखा बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारी अमित कुमार, राहुल कुमार, मनीष कनौजिया ने बताया कि पटाखे की दुकान के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है। नगर निगम, फायर ब्रिगेड, पुलिस के नियमों का पालन करना पड़ता है।दुकान लगाने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करते हैं लेकिन नगर के मोहल्लों की दुकानों में बगैर लाइसेंस के खुलेआम पटाखे बिके। उसका असर पटाखा बाजार पर पड़ा। मोदी मैदान में 120 पटाखे की दुकानें लगी थीं। दुकानों पर करीब 25 लाख रुपये का पटाखा बच गया। इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *