सीएम धामी ने लोहिया हेड स्थित कैंप कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों व जनता से की मुलाक़ात

खटीमा 24 अक्टूबर , 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज बनबसा प्रस्थान से पूर्व अपने लोहिया हेड स्थित कैंप कार्यालय पहुँचे, जहाँ जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने अपने आवास व लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर परअध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *