पूर्व विधायक डॉ.सिंघल पंतनगर विश्वविद्यालय कुलपति सर्च कमेटी के सदस्य हुये नामित,बधाई देने वालों लगा ताँता

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर। उत्तराखण्ड के कृषि विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,पंतनगर,नैनीताल की प्रबंधन परिषद ( कुलपति की नियुक्ति हेतु गठित सर्च कमेटी ) का सदस्य नामित किया गया है ।इस पर उन्हें भाजपा नेताओं, शुभचिंतकों व अन्य लोगों द्वारा बधाई देने वाले का तांता लगा हुआ है । उनके नामित होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है ।

शुभचिंतको ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर सिंघल की इस महत्वपूर्ण समिति में सहभागिता,प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव, दूरदृष्टि और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान का सम्मान का परिचायक है। उनकी यह भूमिका विश्वविद्यालय के भविष्य के नेतृत्व चयन में दिशा, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। डॉक्टर सिंघल ने पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किए जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त किया हे ।श्री सिंघल को बधाई देने वालों मे डॉ. सुदेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, तरुण गहलोत, सुधीर विश्नोई,सन्नी पधान,आर एस चौधरी, ब्रजेश चौहान,संजय खन्ना,अभिषेक चौहान,फखरुदीन, अनिन नागर,सिद्धार्थ मोहन सिंघल, अंकुर सक्सेना, विक्ल फोटी,डॉ. शिव किशोर,आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *