जसपुर। नाराज किसानों ने धान तोल ना होने से तहसील रॉड पर धन से भरी ट्रैक्टर ट्राली आड़ी तिरछी करके जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों की मांग की है और मंडी में सरकारी धान तोल जल्द शुरू हो ताकि किसानों को राहत मिल सके किसानों ने नेशनल हाइवे पर भी जाम लगाने की चेतावनी दी है। वंही एस एम आई और राइस मिलरो ने किसानों से बातचीत की है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि सुबह से किसान धरने पर बैठे है जसपुर में 50 से अधिक राइस मिलरो को लाइसेंस दे रखा है यदि ट्राली लेने आये तो एक राइसमिल पर दो ट्राली नही आएंगी सरकार द्वारा एक दिन में
400 कुंतल खरीद की अनुमति दे रखी है लेकिन राइस मिलर पूरा माल खुद खाना चाह रहे है। आरोप है कि किसान का धान नही तौल रहे और अधिकारियों को यह नही पता कि कहना क्या है ?
एस एम आई राइस मिलरो को यह भी नहीं कह पा रहे हैं कि पूरी ट्राली क्यो नही तोल रहे। इसी मांग को लेकर आज धरने पर बैठे है। यदि उच्च अधिकारी किसानों की बात नहीं मानते हैं तो नेशनल हाइवे जाम किया जाएगा और किसानों का धान
एमएसपी पर तुलवाना है और उन्होंने सरकार मिलरों की जांच करवाएं जाने की मांग की है। मिलरों ने दस दस हजार कुंतल के पोर्टल भर लिए और कौन-कौन से किसानों के नाम माल चढ़ाया है इस बात की जानकारी लेकर बड़ी मुश्किल यह किसान का धान ले रहे है और दस दस हजार कुंतल का पोर्टल इन्होंने पूरा कर लिया। इस बात की सरकार जांच करे नही तो भारतीय किसान यूनियन हाईकोर्ट जाकर एसआईटी बनवाने का काम करेगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply