किच्छा में पुलिस और एसटीएफ ने तीन किलो अफीम के साथ नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर बहेड़ी के रहने वाले हैं जिसमें एक बहेड़ी थाने का गैंगस्टर है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को किच्छा पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त टीम से इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में दरऊ चौकी क्षेत्र में दबिश दी। गिद्वपुरी को जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन फ्लोर मिल के पास टीम को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास से 3.08 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम ग्राम बहीपुर, थाना बहेड़ी निवासी सलीम व शेर मोहम्मद बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अफीम को बहेड़ी से लेकर आ रहे थे। यहां किसी व्यक्ति को उसकी सप्लाई करनी थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। सलीम पर बहेड़ी थाने में 40 लाख रुपये की डकैती व गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply