कल राज्य आन्दोलकारियों का सम्मान समारोह होगा आयोजित:भदौरिया

रूद्रपुर, 07 नवंबर 2025- राज्य के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर 08 नवम्बर शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में राज्य आन्दोलकारियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य अन्दोलनकारी शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की जायेगी तथा राज्य आन्दोलनकारियों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया जायेगा व कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों को व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिये। रूद्रपुर तहसील का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में 10.30 बजे से आयोजित होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल उपस्थित थे व सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *