काशीपुर में कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने कहा कि प्रदेश में इस बार धान की पैदावार बहुत ज्यादा हो गई है जबकि स्टोरेज के लिए लिमिट सीमित है। इस कारण कुछ जगहों पर समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से लिमिट बढ़ाने की बात की है। दो लाख मीट्रिक टन लिमिट बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसानों का धान सरकारी दरों पर खरीदा जाए। बाजपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ. डब्बू ने कहा कि मेरे अध्यक्ष बनने से पहले मंडी की आय 100 करोड़ थी हो जो एक साल के अंदर 120 करोड़ गई। इस वर्ष के अंत तक आय को पांच सौ करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य होती रखा है। अगर 500 करोड़ की आय है, तो 400 करोड़ रुपये मंडी के पास जमा कर देंगे और सौ करोड़ रुपये से प्रदेश की मंडियों को सुव्यवस्थित बनाएंगे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply