किच्छा। लालपुर की एक कंपनी में इंटर्नशिप करने आई ओडिशा की युवती की दो दिन पहले मकान मालिक के बेटे ने हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने वारदात को तब अंजाम दिया जब वह दुष्कर्म के प्रयास में विफल हुआ और गला घोंटकर उसने युवती को मार डाला था। वारदात के 10 घंटे बाद ही पुलिस ने हत्यारे अमित को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को लालपुर की मजार के पास नदी किनारे से ओडिशा की युवती का पुलिस ने शव बरामद किया था। युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर शव को अपने भाई की मदद से नदी में फेंका था। बृहस्पतिवार देर शाम मृतका के पिता रुद्रपुर पहुंचे और अपनी लाडली का शव देख बिलख पड़े। दुखी मन से पिता देर शाम बेटी का शव रुद्रपुर स्थित श्मशान घाट ले गए जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अमित सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। जबकि शव ठिकाने लगाने वाले आरोपी के भाई सुमित फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है।
कोट
अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। यह स्पष्ट है कि उसकी गला दबाकर हत्या हुई। फरार आरोपी को पुलिस की टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी। – भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply