देहरादून। : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती की बधाई देने के साथ ही पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि ये हम सभी का सौभाग्य है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें उनका सान्निध्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है…” राजा धर्मस्य कारणम्”.. यानि राजा ही धर्म का कारण और रक्षक होता है, जब राजा धर्मपरायण होता है, तब राज्य में सबका कल्याण होता है। ये सूत्र वाक्य पीएम मोदी के प्रेरणादायी और कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व का साक्षात प्रतिबिंब है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में हमारी तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर में दुश्मन को कड़ा सबक सिखाने का काम किया। कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पुष्पित -पल्लवित उत्तराखंड, वर्ष 2047 तक “विकसित भारत के लिए विकसित
उत्तराखंड के मंत्र पर चलते हुए, एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 सम्मेलन की बैठकों समेत 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ त्रासदी, सिलक्यारा टनल हादसा, जोशीमठ भूधंसाव या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय पीएम मोदी के साथ केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता के साथ यहां की जनता का साथ दिया है। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋऋतु खंडूड़ी, राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम वपूर्वराज्यपाल भगतसिंह कोश्यानी, पूर्व मुख्यमंत्रीगण त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री गण सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, समेत सभी सांसद, मंत्रीगण व विधायक गण उपस्थित थे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply