तीर्थाटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म केंद्र बन रहा देवभूमि उत्तराखंड

, देहरादून। उत्तराखंड,

तीर्थाटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म । का भी केंद्र बन रहा है। चमोली र से टिहरी झील तक, मसूरी से कने मुनस्यारी तक, प्रत्येक घाटी में न रोमांच का नया संसार बस रहा ने है। पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, रिवर व राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग जैसे 7 रोमांचक खेलों को बढ़ावा देकर ने युवाओं के लिए साहसिक खेलों के ई क्षेत्र में नए अवसर खोले गए हैं।

यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति में आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर न उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। राज्यभर के एस्ट्रो टूर

गाइड एवं टूर मैनेजर को सम्मानित किया। काला नाग चोटी का सफल आरोहण करने वाले पर्यटन विभाग की ओर से चयनित पर्वतारोहियों और आईटीबीपी के 13 सदस्यीय दल को भी सम्मानित किया।

सीएम ने कहा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। जहां कभी सड़कें बनना मुश्किल था, आज उस स्थान पर ऑल वेदर रोड का निर्माण किया जा रहा है।

जहां कभी संचार एक सपना होता था, वहां अब डिजिटल उत्तराखंड आकार ले रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर गाइड, नैचुरलिस्ट, टूर मैनेजर, स्ट्रीट फूड वेंडर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। नई पर्यटन नीति बनने के बाद राज्य में 207 से अधिक निवेशकों की 5,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। कहा कि, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों, जादूंग, दारमा घाटी, पंचाचुली बेस कैम्प में भी गतिविधियां प्रारंभ की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *