काशीपुर। रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई दो साल की मासूम का शव 45 घंटे बाद घर से 40 मीटर दूर मछली तालाब से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद मासूम के जिंदा होने की परिजनों की आस टूट गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी अशफाक की दो साल की बेटी लाईबा बीते रविवार की दोपहर तीन बजे अचानक घर के बाहर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला था। इस पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बच्ची को खोजने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने अपहरण में केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को बच्ची की तलाश के लिए रुद्रपुर से फोरेसिंक और काठगोदाम से डॉग स्क्वायड टीम भी जुटी रही मगर सफलता नहीं मिली।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply