अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर। पंडित पूर्णानन्द इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को उल्लासित कर दिया।तथा बच्चों को भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, अध्यक्ष प्रदीप गोयल, खूब सिंह तथा प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने चाचा नेहरू के बाल प्रेम और उनके योगदान को याद किया।प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे किसी भी देश की सच्ची शक्ति और भविष्य की दृढ़ नींव होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और संस्कारित वातावरण प्रदान करें।
विद्यालय समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालय सदैव बच्चों को सकारात्मक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण, कविता सहित विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। पूरे दिन विद्यालय में बाल दिवस का उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान 1800 बच्चो का भोजन कराया गया। इस मोके पर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट, भी मौजूद रहें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply