अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़
जसपुर।आज भूकंप मॉक अभ्यास किया गया जसपुर सब्जी मंडी मार्केट- अंतर्गत प्रातः 9:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसमें मंडी समिति मैं शॉर्ट सर्किट के कारण 10 लोग घायल होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें से 4 का प्राथमिक उपचार किया गया और 6 गंभीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में भर्ती कराया गया इसकी अतिरिक्त विद्युत पावर प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू कर व्यवस्थाओं को संचालित किया गया। यहाँ बता दे कि
प्राकृतिक आपदाओं के दौरान की कार्यवाही, सावधानी को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान बीएसवी इंटर कॉलेज को आपदा कंट्रोल रूम बनाकर राहत एवं बचाव कैंप लगाए गए। शनिवार को बीएसवी इंका में विभिन्न विभागों के अफसर एवं पुलिस कर्मी पहुंचे। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के अनुसार मंडी समिति में भूकंप के झटकों से हुए शार्ट सर्किट से लगी आग से कुछ लोगों के घायल होने एवं वेयर हाउस के पास बिजली पोल में आग लगने की सूचना पर राहत, बचाव कार्य कराने को घटना स्थल पर गाड़ियां दौड़ पड़ीं। अफसरों ने घायलों को कैंप में लाकर इलाज कराया।आग को बुझाकर लोगों को हौसला देकर राहत, बचाव कार्य किए। इस दौरान तहसीलदार सुभांगनी, एसएसआई जावेद मलिक, सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत, एसडीओ सददाम अली, एई नरेंद्र रावत समेत सर्विलांस, एनडीआरएफ, फ़ायर ब्रिगेड, नगरपालिका टीम और एनसीसी कैडेट मौजूद रही।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply