धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया_
काशीपुर।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू के कार्यालय पर आयोजित समाजवादी पार्टी की एक बैठक समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण श्रद्धा नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने आयोजित बैठक में अपने संबोधन में कहा की नेताजी ने सदैव शोषित समाज व किसानों के हक की लड़ाई को पूरी निष्ठा के साथ लड़ा नेताजी द्वारा हमेशा सर्व समाज के हितों को सर्वोपरि समझ गया सपा जिला अध्यक्ष सभी छाबड़ा ने कहा कि आज उनकी जयंती पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनकी विचारधारा और संघर्षों पर चलने का संकल्प लें उन्होंने कहा कि नेताजी के द्वारा किए गए उनके जीवन काल में कार्य आज भी सभी समाजवादियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं रवि छाबड़ा ने कहा कि नेता जी के कार्य और विचारधारा आज भी देश भर के समाजवादियों को प्रेरित करते हैं इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी राजकुमार सिंह मोहम्मद यामीन मोहम्मद नाजिम सैफी प्रमोद कुमार विवेक कुमार उस्मान अली दिलशाद अहमद रमेश सिंह अरविंद कुमार उपस्थित रहे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply