देहरादून। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके पात्र लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही कागजों का सत्यापन भी कराना होगा। बुधवार से आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
योजना के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि जिन महिलाओं के परिवार की कुल आय 10 हजार रुपये महीने से कम हैं और उनके पास तीन पहिया और चारपहिया वाहन नहीं है वही इसके पात्र हैं। ऐसी महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के बाद वह संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर केवाईसी आवेदन पत्र भरेंगी। इसमें आवेदक को केवाईसी फॉर्म में केटेगरी बतानी होगी। मूल निवास, पहचानपत्र,
राशन कार्ड के अनुसार परिवार के प्रत्येक वयस्क सदस्य का आधार कार्ड, महिला के बैंक खाते का विवरण जमा करना होगा। जाति प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर सहित अन्य प्रक्रियाओं से भी गुजरना होगा।
पूर्ति विभाग करेगा औचक जांच
डीएसओ केके अग्रवाल ने कहा कि योजना के लिए केवल पात्र परिवार ही आवेदन करें। इसके लिए उज्ज्वला कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पांच प्रतिशत गैस कनेक्शनों की औचक जांच करेगी। यदि यह पाया जाता है कि अपात्र ने कनेक्शन लिया है तो उसका कनेक्शन रद्द करने के साथ ही संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply