काशीपुर के सीओ दीपक सिंह बने एडिशनल एसपी, एसएसपी ने पहनाए सितारे

काशीपुर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) दीपक सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनका प्रमोशन एडिशनल एसपी (ASP) पद पर किया गया है।
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने औपचारिक रूप से दीपक सिंह के कंधों पर अशोक स्तंभ लगा कर उन्हें नई पदोन्नति की शुभकामनाएँ दीं।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सीओ दीपक सिंह ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों और संवेदनशील मामलों में शानदार नेतृत्व क्षमता दिखाई है। उनकी प्रोफेशनल एप्रोच, त्वरित कार्रवाई और जनसंपर्क में दक्षता ने पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया है।
सीओ दीपक सिंह को एडिशनल एसपी बनने पर पुलिस विभाग और स्थानीय जनता में खुशी का माहौल है। सहयोगियों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *