देहरादून।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के सरकारी विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में पर्यटन अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, जूनियर तकनीकी सहायक जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आवेदन में संशोधन 3 से 5 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply