नानकमत्ता। नानक सागर जलाशय के वाऊली साहिब के समीप बुर्का पहने दो छात्राओं के युवकों के साथ घूमने पर लोगों को शक हो गया। इस पर लोगों ने दोनों सगी बहनों व धर्म विशेष के युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई और छात्राओं के परिजन भी थाने पहुंच गए थे।
मंगलवार को बाऊली साहिब के समीप बुर्के में ड्रेस पहने दो छात्राएं दो युवकों के साथ घूम रही थी। शक होने पर आसपास घूम रहे लोगों ने उनको घेर लिया। अपने को घिरता देखकर एक युवक मौके से भाग गया। दोनों छात्राओं व एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वह सितारगंज के एक विद्यालय की छात्राएं हैं। दोनों बहनें हैं। दोनों युवक भी सितारगंज के एक वार्ड के रहने वाले हैं। वे उनको अपने साथ बहला फुसलाकर यहां लाए थे। पुलिस की सूचना पर छात्राओं के परिजन भी थाने में पहुंच गए थे। वे आरोपी के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply