रुद्रपुर 07 दिसम्बर, 2025_”विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को सशस्त्र झण्डा दिवस मानाया गया। सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को प्रतीक झंडा लगाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, राष्ट्र की सुरक्षा, अखण्डता और सार्वभौमिकता और हमारे आज के लिए अपना कल न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही विषम परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोवल ऊँचा करने और शहीद सैनिकों के आश्रितो व अपंग सैनिकों को विश्वास दिलाया जाता है कि राष्ट्र आपके साथ है। इस अवसर पर जो भी धनराशि जमा होती है उसे शहीद के आश्रितों व अपंग सैनिकों के कल्याणार्थ हेतु उपयोग में लाया जाता है। इस पावन पर्व / अवसर पर आज कर्नल चन्द्र प्रकाश कोठारी (से०नि०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा लगाया। ______ जिला सूचना अधिकारी, उधम सिंह नगर।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com













Leave a Reply