जसपुर के ब्लॉक सभागार में हुआ भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन

जसपुर।sir तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर जसपुर के ब्लॉक सभागार में भाजपा की संगठनात्मक मीटिंग का आयोजन हुआ दीप प्रज्वलन के बाद खड़े होकर सावधान मुद्रा में वंदे मातरम गीत गाया मंच पर बैठे सभी पदाधिकारीयों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक को जिला अध्यक्ष ने विस्तार से संबोधित किया सबसे पहले भाजपा पदाधिकारियो की उपस्थित ली गई कहा की जो भी पदाधिकारी निष्क्रिय पाया जाएगा उसकी जगह दूसरे सक्रिय कार्य कर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाते हुए कहा कि 2027 के चुनाव के शंखनाद की पहली बैठक है इसी मीटिंग में शुरू होने जा रहे हैं SIR की प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए कहा BLA-2 के लिए 16 तारीख तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा पार्टी ने वकील के तौर पर भावेश मित्तल को जिम्मेदारी दी है राष्ट्रगान के बाद बैठक का समापन हुआ

मीडिया से रूबरू होते हुए हर दिल के चहेते सच्चे समाज सेवी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान जी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर तथा शुरू होने जा रहे SIR को लेकर इस संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देना चाहता हूं कि पहले से की गई तैयारी से बाद में कोई व्यवधान नहीं आता है जिसके परिणाम काफी हद तक सकारात्मक देखने को मिलेंगे

      बैठक में डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, राजकुमार सिंह , सुशील शर्मा,रवि मनी, विशाल कश्यप ,महेश प्रजापति, आकांक्षा ठाकुर, लक्ष्मी भंडारी ,डा एमपी सिंह ,डॉ सुदेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनीत चौहान ,सुरेश लोहिया ,धर्मेंद्र प्रधान, बलराम तोमर, कुलदीप बंसल ,अनीता पवार ,बीना नागर, विनोद प्रजापति ,मनप्रीत लाडी आदि तमाम देव तुल्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *