जमीन कब्जाने को लेकर देर रात तक चला बबाल,

अपनी बता कर खोद डाली बुनियाद, काम रुकवाया

यूपी के व्यक्ति ने सरकारी भूमि की अपने नाम दिखाई रजिस्ट्री, पालिका में खलबली

जसपुर। एक व्यक्ति की ओर से नगर पालिका की भूमि को अपनी बताने का मामला सामने आया है। भूमि की रजिस्ट्री दिखाने पर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई। पालिका की टीम ने भूमि पर खोदी जा रही बुनियाद के कार्य को रुकवा दिया। तय किया गया कि सोमवार को राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में पैमाईश कराई जाएगी ताकि भूमि के सही स्वामित्व का पता चल सके।

यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी राजकुमार शनिवार को भूतपुरी मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित भूमि पर बुनियाद खुदवा रहे थे। सूचना पर ईओ उदयवीर सिंह टीम और सभासदों के -साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने भूमि को नगर पालिका की बुनियाद बुनियाद का कार्य रुकवाकर सोमवार को भूमि की पैमाईश कराने पर बनी सहमति

होना बताया। इस पर उस व्यक्ति की ओर से भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम दिखाने पर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई।

ईओ ने बताया कि 33 मिल 0.536 हेक्टेयर की यह भूमि नगर पालिका के नाम है। इस भूमि पर कोर्ट में वाद चल रहा था जिसे पालिका जीत चुकी है। इस बात को लेकर दोनों में गहमागहमी भी हुई। तब सभासदों एवं लोगों के बीच तय हुआ कि सोमवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में भूमि की पैमाईश कराई जाएगी। वहां नफीस अहमद, मो. अमजद, रूपा देवी, मो. शहजाद, गोविंद, नीरज, सुधीर विश्नोई आदि मौजूद रहे।

कोतवाल के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक आदेश चौहान, भूतपुरी मार्ग पर लगाया जाम

जसपुर। फायरिंग की सूचना पर पहुंचे विधायक ने कोतवाल के खिलाफ अनुचित व्यवहार का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। विवादित स्थल के सामने धरना देकर भूतपुरी मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। देर रात हुए हंगामे से नगर का माहौल गर्म हो गया। मार्ग पर जाम लग गया।

भूतपुरी मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप स्थित नगर पालिका की भूमि पर बुनियाद खुदाई का विवाद चल ही रहा रहा कि अचानक देर रात सभासद नसीम अहमद ने विधायक आदेश सिंह चौहान को सूचना दी कि विवादित स्थल पर किसी ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंचे विधायक ने घटना की जानकारी कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी को दी। आरोप है कि कोतवाल ने विधायक से फायरिंग की वीडियो मांग ली। इसी बात को लेकर विधायक आग बबूला हो गए।

उन्होंने कोतवाल पर पैसे लेकर नगर पालिका की भूमि का कब्जा कराने का आरोप भी लगाया। मामला बढ़ता देख देर रात सीओ दीपक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामला नगर पालिका की भूमि से जुड़ा है। सोमवार को राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराई जाएगी। विधायक और कोतवाल में हुई गलतफहमी को सुलझा लिया गया है और फायरिंग की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आश्वासन के बाद विधायक ने धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *