जसपुर मे भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई जयंती

जसपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की मनाई गई जयंती

भारतीय राजनीति के प्रखर स्तंभ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती पंडित दीनदयाल उपाध्याय में मनाई गई सभी कार्यकर्ताओं ने मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी

    समाजसेवी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान जी ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि मुझे अटल जी की लिखी कविता की कुछ लाइने याद आ रही हैं 

हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं गीत नया गाता हूं
खड़क सिंह चौहान जी ने आगे कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा और मूल्य आधारित राजनीति के माध्यम से देश में विकास व सुशासन के लिए युग की नींव रखी उस चेतना के प्रतीक जिसने लोकतंत्र को शोर नहीं बल्कि संवाद की संस्कृति सिखाई जनसेवा और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है
डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, बलराम सिंह तोमर ,शीतल जोशी, कमल चौहान, राजकुमार सिंह ,महेश प्रजापति, विनोद प्रजापति ,विमल अग्रवाल, विशाल कश्यप ,अनीता पवार, रवि मनी ,अमित बिश्नोई, तरुण बंसल आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *