ई-केवाईसी डीलर पर केवाईसी न करने का आरोप
दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, जांच शुरू
जसपुर। ग्राम राजपुर में राशन कार्ड की केवाईसी कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में राशन डीलर, उसका पुत्र समेत दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर में शहाना बेगम पत्नी सरताज अली के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित है। इन दिनों राशन कार्डों की केवाईसी का कार्य चल रहा है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित डीलरों को सौंपी गई
है। शनिवार को गांव निवासी मुस्लिम अली पुत्र शमशुद्दीन केवाईसी कराने दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हाल ही में दुर्घटना में उनकी टांग टूट गई थी और वह लाठी के सहारे चल रहे थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर डीलर के पुत्र आतिफ ने मुस्लिम अली को थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासनी के बाद लाठी-डंडे चलने
लगे। मारपीट में राशन डीलर शहाना बेगम, उसका पुत्र आतिफ, मुस्लिम अली, उसका पुत्र मुक्लिम अली, सिराज जहां पत्नी मुस्लिम अली, मेहरुननिशा पत्नी मुक्लिम अली और जुनेद अली घायल हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से शहाना बेगम तथा दूसरे पक्ष की ओर से मुस्लिम अली ने कोतवाली में तहरीर दी है और एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply