जसपुर। क्षेत्र के रायपुर ढकिया
में चार साहबजादों के शहीदी दिवस के अवसर पर सबसे पहले गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी ने शब्द पाठ किया तथा बाद में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां सैकड़ो लोगों ने लंगर ग्रहण किया।
समाजसेवी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान गुरुद्वारे में हुए भंडारे में पहुंचे तथा गुरुद्वारे में माथा टेका और लंगर ग्रहण किया। पत्रकार वार्ता के दौरान खड़क सिंह चौहान ने बलिदान दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्र अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, और फतेह सिंह थे। 1704 में मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपनी शहादत दी। अजीत सिंह और जुझार सिंह चमकौर के युद्ध में शहीद हो गए थे, जबकि
जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम कबूल ना करने पर सरहिंद के नवाब ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। बताया कि 26 दिसंबर को उनकी याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार देशभर में साहबजादों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों व धर्म का सम्मान करती है।
इस अवसर पर हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, बलिहार सिंह, बलवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह, जगजीत सिंह, शरण पाल सिंह, हर जीवन सिंह, जिंदर सिंह, संदीप सिंह, करतार सिंह, हीरा सिंह, महेंद्र सिंह, निर्मल कौर, बलजीत कौर, बलबीर कौर, सचिंद्र कौर, संदीप कौर, कमलजीत कौर तथा गुरुद्वारा की समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा तमाम लोग मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply