जसपुर। भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने जिले के विभिन्न मोर्चा प्रभारियों के नाम की घोषणा की। घोषित मोर्चा प्रभारियों और उनके समर्थकों में खुशी है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोहन सिंह बिष्ट को युवा मोर्चा का प्रभारी घोषित किया गया है। इसी तरह सुशील शर्मा को महिला मोर्चा, विनीत चौहान को किसान मोर्चा, अमित सिंह (जिला मंत्री) को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, चकित हुडिया को अनुसूचित मोर्चा, सृष्टि अहुजा (जिला उपाध्यक्ष) को अनुसूचित मोर्चा, लवीश अरोरा को अल्संख्यक मोर्चा का प्रभारी किया गया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, डॉ. सुदेश, राजकुमार, हरप्रीत सिंह, महेश सिंह आदि भाजपाईयों ने नए प्रभारियों को बधाई दी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply