नव वर्ष मनाने नैनीताल आ रहें हें तो यह खबर हे आप के लिए जरूरी

रुद्रपुर। पुलिस ने वीकेंड और नव वर्ष को देखते हुए रविवार से वाहनों का रूट डायवर्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आदेश जारी कर कहा है कि वीकेंड और नव वर्ष पर बाहरी राज्यों से नैनीताल जाने वाले वाहनों के कारण वाहनों का अत्यधिक दबाव रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 52 (1) व 53 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विभिन्न शहरों और कस्बों में 27 दिसंबर से वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है। यह आदेश आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा।

आदेश में कहा है कि दिल्ली, हरियाणा से आने वाले वाहनों का टांडा तिराहा हल्द्वानी मोड़ से डायवर्ट कर नगला बाईपास तिराहा पंतनगर से लालकुआं होते हुए नैनीताल को भेजा जाएगा।
खटीमा, पीलीभीत से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौक सितारगंज से चोरगलिया होते हुए नैनीताल की ओर भेजा जाएगा। हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को बाजपुर-बरहैनी-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल भेजा जाएगा। कहा गया है कि 31 दिसंबर को जिले के शहर और कस्बों में माल वाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। आदेश 27 दिसंबर की सुबह छह बजे से 31 दिसंबर की रात्रि तक प्रभावी रहेगा।
…………

नव वर्ष पर चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था

रुद्रपुर। नव वर्ष को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए कमर कस ली है। 31 दिसंबर की सुबह से ही जिला मुख्यालय के साथ ही काशीपुर, बाजपुर, खटीमा, किच्छा, गदरपुर, दिनेशपुर, सितारगंज के साथ ही अन्य नगरों और कस्बों में पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि नव वर्ष को लेकर पूरी प्लानिंग कर ली गई है। शहरों, कस्बों में पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगी।

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेंगे

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि नव वर्ष की आड़ में हुड़दंग करने शांति व्यवस्था में खलल डालने की इजाजत किसी को नहीं सदी जाएगी। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

थर्टी फर्स्ट को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

खटीमा। बाजार पुलिस चौकी में शनिवार को कोतवाल विजेंद्र शाह ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों के साथ बैठक की। कोतवाल ने होटलों में फायर उपकरण आदि की उचित व्यवस्था रखने को कहा। उन्होंने शहरवासियों को थर्टी फर्स्ट के आयोजन को शांतिपूर्वक मनाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *