जसपुर। खसरा नंबर 33 की भूमि पर चल रहे विवाद के दृष्टिगत एसडीम,तहसील प्रशासन, नगर पालिका. चकबंदी अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। मंगलवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप सिंह, कानूनगो कुलदीप सिंह,पटवारी नवल किशोर, अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह,चकबंदी अधिकारी आदी भूतपुरी रोड पर विवादित भूमि खसरा नंबर 33 पर पहुंचे और विवादित भूमि का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि भूमिका निरीक्षण किया गया।जिसकी रिपोर्ट जिले में भेजी गई है। पुराना रिकॉर्ड निकल जाने के बाद ही सही जानकारी का पता लगेगा। उक्त भूमि की नाप जोक के लिए तीन सदस्य टीम बनाई गई है। खसरा नंबर 33 में भूमि धरी एवं सरकारी भूमि शामिल है। भूमि धरी के हिस्से में तीन रजिस्ट्री हो चुकी हैं कितनी शेष बची है यह जांच का विषय है ।बता दे की सप्ताह पूर्व वैनामे के आधार पर कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर नीव खुदान का कार्य शुरू किया गया था। विधायक एवं पालिका अध्यक्ष ने उक्त भूमि को पालिका की भूमि बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। मामले को लेकर फायरिंग की घटना भी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा उक्त भूमि के निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply