देहरादून:जिलाधिकारी ने पत्रकारो हितो की आधा दर्जन मांगो पर लगाई मोहर, वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज की पहल लाई रंग

देहरादून।जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के माध्यम से समिति सदस्य वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज द्वारा गत माह जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष पत्रकार हितो के लिए कदम उठाते हुये आधा दर्जन मांगो को रखा गया था।जिलाधिकारी द्वारा जिले के सभी जिला/प्रदेश स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकारो के प्रति 6 बिन्दुओ को पूर्णतः सहमति जताते हुये विभागों को पत्र जारी किया हे।

वरिष्ठ पत्रकार व जिला स्थाई समिति सदस्य तिलक राज ने गत माह समिति की बैठक मे पत्रकार हित मे एक सराहनीय पहल करते हुये जिलाधिकारी के समक्ष उक्त छः सूत्रीय मांगे रखी थी जिस मे

1- सूचना विभाग के माध्यम से सभी जिला स्तरीय / प्रदेश स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उनके वाहनों हेतु स्टीकर जारी किये जाये ताकि प्रेस की गरिमा बनी रहे ।
2- पत्रकारों हेतु अलग से (ओपीडी) समस्त सरकारी अस्पतालों में एवं दवाएं लेने की सुविधा प्रदान की जाए ।
3- पत्रकारों हेतु सरकारी पार्किंग स्थलों पर निशुल्क पार्किंग की सुविधा उप्लब्ध कराने सम्बंधी ।
4- जिले में विकास कार्यों की आवश्यकता एवं निगरानी हेतु नगर निगम/परिषद में स्थानीय पत्रकार को वार्ड/मोहल्ला विकास समिति में प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाये ।
5- पत्रकारों के वाहनों को जनपद अन्तर्गत (स्थानीय स्तर) टॉल-टैक्स से मुक्त करने सम्बंधी ।
6- पूर्व की भांति पत्रकारों के लिये दवाये लोकल परचेज (एल पी) करने
की सुविधा प्रदान की जाए ।

जिन पर कार्यवाही करने का आग्रह किया था। जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने
सभी मांगो को उचित मानते हुए सम्बंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने के पत्र जारी कर दिये । वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज सहित जिले के पत्रकारों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *