काशीपुर। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने के बाद तलाक का नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी रजनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 साल पर्व उनकी शादी जाफराबाद जिला बिजनौर निवासी अजय पाल पुत्र मनीराम के साथ हुई थी। शादी के बाद पति व अन्य ससुराली दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। वहीं उसे झूठे आरोप में फंसाकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने पिता के घर रह रही है।इसके बावजूद उसके पति ने ननद पूनम, अंतिम, देवर अरविंद, फुफेरा देवर प्रशांत की बातों में आकर उसे तलाक का नोटिस भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply