सुरक्षा और समन्वय की नई मिसाल: चमोली पुलिस और भारतीय सेना का अटूट संगम!

चमोली।

​आज पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पँवार ने 9वीं (I) माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गौरव बत्रा से शिष्टाचार भेंट कर सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक मजबूत ब्लूप्रिंट तैयार किया।

आगजनी पर प्रहार: हालिया घटनाओं को देखते हुए पुलिस और सेना मिलकर अग्नि सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र (Joint Strategy) पर काम करेंगे।
नंदा देवी राजजात यात्रा: आगामी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और सेना कंधे से कंधा मिलाकर तैनात रहेंगे।
कम्युनिटी रेडियो का उपयोग: अब सेना के रेडियो के माध्यम से पुलिस जनहित के संदेश, आपदा अलर्ट और ट्रैफिक अपडेट्स सीमांत क्षेत्रों तक पहुँचाएगी।

शीतकालीन पर्यटन: नीती घाटी जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और जंगली जानवरों के खतरों से निपटने के लिए भी विशेष रणनीति बनी।

​चमोली पुलिस और भारतीय सेना का यह मजबूत ‘इंट्रा-एजेंसी समन्वय’ जनपद की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *