रुद्रपुर, । अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर कांग्रेस पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को अंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। यहां से महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुए गल्ला मंडी पहुंचीं, जहां कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। तख्तियों पर ‘कांग्रेस सबूत बताओ’, ‘दिवंगत बिटिया की आत्मा को मत सताओ’, ‘अंकिता की आत्मा को सताना बंद करो’ जैसे नारे लिखे हुए थे। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति निंदनीय है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, सुरेश कोली, अनिल चौहान, तरुण दत्ता, भारत भूषण चुध, रमेश जोशी, अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, सुशील चौहान, रोशन अरोरा, प्रमोद मित्तल, वेद ठुकराल, नेत्रपाल मौर्य, प्रीति धीर, ममता जीना, स्वाति शर्मा, मीना शर्मा, धर्मा देवी, नीलू गुप्ता, गीता भारद्वाज, ममता त्रिपाठी, शैली फुटेला, संध्या, मधु गुप्ता, पिंकी, गुरविंदर कौर, शमी गुप्ता, आशा मुंज्याल, बबीता, कविता, सुनीता रानी, साधना, रीता पांडे, उर्मिला, सुलोचना रावत, अर्चना राय, ममता बिष्ट, सुनीता गंगवार, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नीलू, कविता रानी आदि रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply