पंंतनगर। मेट्रोपोलिस निवासी एक महिला के फ्लैट के अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेट्रोपोलिस टावर ए-पांच निवासी सूची तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 25 दिसंबर की शाम वह अपनी ससुराल हल्द्वानी गई थी। तीन जनवरी की शाम करीब छह बजे जब वह वापस अपने फ्लैट पर आई तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जिसमें उसने अपने तनिष्क के बैग में तीन अंगूठी (दो गोल्ड और एक डायमंड की, जिस पर त्रिभुज आकार में मोती लगा हुआ था), दो पेंडेंट गोल्ड के, दो कानों के झुमके, एक जोड़ी पाॅजेब और एक जोड़ी बिछुवे, लगभग दो-तीन हजार रुपये रखे हुए थे, जिसे अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ चोरी कर लिया है

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply