जसपुर:श्री साईं ग्रुप में वार्षिक उत्सव पर रंगा रंग कार्यक्रमों का रहा धमाल

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ़

जसपुर श्री साईं कॉलेज के प्रांगण में वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज पाल अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार

तथा एक्स महामंत्री भाजपा उत्तराखंड, खिलेंद्र चौधरी, सहोता हॉस्पिटल के एम डी रवि सहोता, राहुल पेगया, चेयरमेन राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष हिंदी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नर्सिंग, बी फार्मा, पॉलिटेक्निक एवं डिग्री के छात्र एवं छात्राओं ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।

नर्सिंग के छात्र एवं छात्राओं द्वारा शिव तांडव के कार्यक्रम एवं राजस्थानी पहाड़ी डांस एवं ग्रुप डांस के माध्यम से अपने प्रतिभा को स्टेज पर दर्शाया जिसको देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए और सभी विद्यार्थियों के कार्यक्रम को अतिथियों में आगंतुकों ने खूब सराहा डिग्री के छात्र छात्राओं ने ग्रुप डांस के माध्यम से जनता की खूब वाहवाही लूटी सभी कोर्सों के छात्र एवं छात्राएं कार्यक्रम को देखकर खूब नाचे झूमे। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि श्री साईं हमारे क्षेत्र में शिक्षा का बढ़-चढ़कर प्रसार कर रहा है अनेकों कोर्स यहां संचालित हो रहे हैं और आगे भी प्रबंधन समिति के द्वारा अन्य कोर्स लाए जाने के बारे में बताया जिससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब प्रोफेशनल कोर्स जाने के लिए एनसीआर में शिक्षा लेने जाने की जरूरत नहीं होगी, उन्होंने इस कार्यक्रम और प्रबंधक राजकुमार सिंह को बधाई दी आगे भी हमारे क्षेत्र में श्री साईं खूब तरक्की करें ऐसी मेरी कामना है।

विधायक आदेश चौहान ने सभी विद्यार्थियों का इस वार्षिक उत्सव के दौरान कार्यक्रम में आए प्रस्तुति की खूब सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की अंत में अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया तथा सभी का धन्यवाद एवं लोहड़ी मकर संक्रांति एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई दी इस मौके पर डॉक्टर अवनीश चौहान, परविंदर शर्मा, डॉक्टर विनोद कुमार, अतुल शर्मा, मोहम्मद सलमान कौशल कुमार डॉक्टर शैलजा सिंह, श्वेता तबस्सुम, पूजा एरी , नीमा बिष्ट, शिवम, सेहगिल सल्तनत, विनीता, मनीषा, मोहित कुमार, मयंक कुमार, रविंद्र पॉल, तरुण चौहान, फरमान, पंकज कश्यप, प्रशांत वशिष्ठ, अमित चौहान, नौशाद, निपेंद्र, काजल, निधि, नदीम, प्रवीण चौहान, फहीम, लोकेश, दिलराज आदि मौजूदरहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *