नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स में अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता डेमो आयोजित किया

जसपुर (16 जनवरी )नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव एवं आग बुझाने के तरीकों को लेकर जागरूकता डेमो आयोजित किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने फैक्ट्री परिसर में आग लगने की स्थिति में तुरंत और सुरक्षित तरीके से कैसे कार्रवाई की जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी। डेमो के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, आग लगने के कारण, प्राथमिक सावधानियां तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के बारे में समझाया गया। अग्निशमन टीम ने व्यवहारिक रूप से आग बुझाने का प्रदर्शन भी किया, ताकि सभी को वास्तविक परिस्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी मिल सके। इस दौरान फायर ऑफिसर श्याम बहादुर थापा,

चालक दीपक राठौर, फायर मैन सागर सिंह, रिशु, संदीप कुमार, शहबाज, महिला फायर भावना आर्या सीता, नीतू एवं फैक्ट्री के एमडी राकेश सिंह, जीएम संतोष चौहान, एजीएम नकुल राजपूत, एचआर हेड जितेंद्र यादव, प्रोडक्शन हेड प्रकाश चंद, गौरव कुमार, निपेंदर सिंह, लैब इंचार्ज दीपक कुमार, शीतल, शुफैया अंजुम, इंजीनियर हृदेश चौहान, डिस्पैच इंचार्ज हर्षित चौहान, सुरक्षा अधिकारी विजयपाल सिंह, सीताराम चौहान, आईटी इंजीनियर सागर कुमार, सिविल इंजीनियर अमरीश कुमार, स्टोर इंचार्ज अमित कुमार आदि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और आपात स्थिति से निपटने के लिए आत्मविश्वास भी बढा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *