प्रभावी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था स्थापित करने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों, यातायात प्रभारियों को आज दिनांक 17.01.2026 को हल्द्वानी शहर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज डॉ जगदीश चंद्र, एस0पी0 क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा वी0आई0पी0 ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों की आम्रपाली कॉलेज हल्द्वानी के सेमिनार हॉल में ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को वी0आई0पी0 प्रोग्राम मानकों के अनुसार व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने, जनता की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग, एक्सेस कंट्रोल के साथ शतर्क रहते हुए शालीनता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआं, श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर, श्री गौरव किरार सीएफओ नैनीताल समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply