इलाज के दौरान जवान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

खटीमा। 3/8 जीआर से सेवानिवृत्त और वर्तमान में डीएससी कानपुर में तैनात नायक पदम सिंह थापा का बुधवार को इलाज के दौरान सेंटर कमान हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया था।

बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके नदन्ना स्थित आवास पर लाया गया। 26 राजपूत रेजिमेंट ने सैन्य सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट पर अंत्येष्टि की। पुत्र रोहित व भाई व भाई प्रेम थापा ने मुखाग्नि दी।स्व.पदम सिंह मूलरूप से बाराकोट, चंपावत के निवासी थे। वह अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, पुत्री निकिता थापा व पुत्र रोहित को छोड़ गए। वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रंदीप पोखरिया, पूरन जोशी, हरि थापा, ईश्वर थापा, सुभाष, देवेंद्र, नरेंद्र, लक्ष्मण सामंत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *