हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश : 2 युवतियों सहित 3 गिरफ्तार

रुद्रपुर।गदरपुर पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिनांक 26.1.2026 को ग्राम मडियान शादी, जिला रामपुर (उ.प्र.) निवासी दाऊद पुत्र भूरा ने कोतवाली गदरपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जौहर उर्फ महक ने उससे फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर गदरपुर बुलाया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी, फर्जी मुकदमे में फँसाने एवं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 40,000 रुपये नगद व 95,000 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ीपूर्वक वसूले गए और फिर कार संख्या यूपी 22बीए 4232 से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *