जसपुर में रोडवेज बस अड्डा एक बार फिर अधर में लटक गया है। बस अड्डे के लिए चयनित जमीन के प्रस्ताव को परिवहन मुख्यालय ने अस्वीकृत कर दिया है।
ऐसे में अब प्रशासन दूसरी भूमि की तलाश में जुटा है। जसपुर में रोडवेज बस अड्डा बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसके लिए जसपुर प्रशासन ने पहले बहादरपुर रोडवेज बस अड्डे के लिए 0.388 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी।
जो जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग पर थी, लेकिन बाद में प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद प्रशासन ने जसपुर में दो
रिपोर्ट के आधार पर परिवहन मुख्यालय ने भी प्रस्ताव को नहीं दी स्वीकृति
इंटर कॉलेज के बीच में एक जमीन देखी। रोडवेज के अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण करने के बाद अपनी असहमति जताई। बाद में एक रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेजी गई थी।
रिपोर्ट के आधार पर परिवहन मुख्यालय ने भी प्रस्ताव को अस्वीकृति कर दिया है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि दो इंटर कॉलेज के बीच बस अड्डा बनाना उपयुक्त नहीं है। इसी कारण जमीन को अस्वीकृत कर दिया है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply