हरिद्वार। जनपद पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यहित में निरीक्षक एवं उप निरीक्षक (ना०पु०) के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 15 अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नवीन तैनाती पर भेजा गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेश के तहत निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर नियुक्त किया गया है। निरीक्षक राजीव रौथाण को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव को एसआईएस शाखा, पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर बनाया गया है, जबकि निरीक्षक मनोहर भंडारी को कोतवाली गंगनहर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना श्यामपुर तैनात किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक शांति कुमार को कोतवाली रानीपुर से हटाकर एसआईएस शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार बनाया गया है। निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को प्रभारी सीआईयू रुड़की से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की नियुक्त किया गया है। निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत को वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक मनोज शर्मा को थाना श्यामपुर से स्थानांतरित कर पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक दिग्पाल कोहली को पीआरओ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को थाना खानपुर से एसआईएस शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक विजय सिंह को प्रभारी सीसीटीएनएस/ट्रांसजेंडर सेल/एएचटीयू/एएनटीएफ से प्रभारी निरीक्षक थाना बहादराबाद बनाया गया है।
उप निरीक्षक अंकुर शर्मा को थाना बहादराबाद से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना भगवानपुर तैनात किया गया है। उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को थाना कनखल से एसआईएस शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply