हरिद्वार 05 फरवरी, 2026 जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला खेल कार्यालय गोपेश्वर (चमोली) द्वारा दिनांक 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय अण्डर-17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोपेश्वर स्टेडियम में किया जायेगा। प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीम भेजने हेतु खिलाडियों का चयन ट्रायल किया जाना है, जो कि राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता गोपेश्वर में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन ट्रायल 06 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे से योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया जायेगा।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज की फोटो साथ में लाना आवश्यक है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply