हल्द्वानी: लैंड फ्रॉड के मामलों पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है. हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी से जुड़े करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है.
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के मुताबिक धनंजय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े और वर्ष 2018 से अब तक दर्ज 9 मुकदमों की जांच चल रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी को एसआईटी का चीफ बनाया गया था. आईजी ने साफ कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार धनजंय गिरी के खिलाफ दो माह में 20 लोगों द्वारा फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. आईजी कुमाऊं ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए तेजी से और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.बताया गया कि वर्ष 2018 से अब तक धनजंय गिरी और उसके साथियों के खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की गहन जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी को SIT (विशेष जांच टीम) का चीफ नियुक्त किया गया था. ताकि सभी पहलुओं की समग्र जांच सुनिश्चित की जा सके.
IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि जांच के आईओ (जांच अधिकारी) को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे, लेकिन आईओ द्वारा मामले में शीतलता बरती जा रही है. IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि धनजंय गिरी द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े या धोखाधड़ी की जानकारी सीधे पुलिस को दें, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply